उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में गांवों को शहर से जोड़ने के लिए इन रूटों पर बसें चलेंगी

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। गांवों को शहर से जोड़ने के लिए अब अनुबंधित बसों का संचालन होने जा रहा है। रोडवेज की ओर से जिले में 10 रूटों को चिह्नित किया गया है। इनपर बसों का संचालन किया जाएगा। प्रबंधन की ओर से 10 बसों के लिए टेंडर निकाला गया है। इसके लिए 19 मार्च से लेकर तीन अप्रैल तक टेंडर के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी।

संभावना है कि अगले माह के अंत तक इन अनुबंधित बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इन रूटों पर बसों के चलने से लोकल रूटों पर रोजाना यात्रा करने वालों को सहूलियत मिलेगी। जिले में फिलहाल सार्वजनिक परिवहन के नाम पर ज्यादा विकल्प नहीं है। ऐसे लोगों को कहीं ग्रामीण क्षेत्रों में आने या ग्रामीण क्षेत्र से शहर में आने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्राधिकरण की ओर से लगातार सिटी बसों को चलाने के दावे तो किए जाते हैं, लेकिन वह भी केवल कागजों तक ही सिमित होकर रह जाते हैं।

जल्द मिलेंगी 100 बसें

जिले में 100 बसें भी रीजन को मिलने जा रही हैं। अधिकारियों के अनुसार अगले माह तक जिले को 100 रोडवेज बसें मिलने का अनुमान हैं। इन बसों के मिलने से दूर के रूटों पर कनेक्टिविटी बेहतर करने का कार्य किया जाएगा। वहीं, जिले में लोकल रूटों को कनेक्ट करने के लिए भी रोडवेज ही अहम भूमिका निभा रही है। गांवों से कनेक्टिविटी और बढ़ सके इसके लिए यह प्लान बनाया गया है।

प्रबंधन की ओर से 10 रूटों पर बसें चलाई जाएंगी

गांवों से रोजाना हजारों की संख्या में शहरों की तरफ लोग रुख करते हैं ऐसे में यहां आने और जाने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी की जरूरत थी। प्रबंधन की ओर से 10 रूटों पर बसें चलाई जाएंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सिंह ने बताया, वर्तमान में भी कई बसें शहरों से गावों को जोड़ती हैं लेकिन बेहतर कनेक्टिविटी बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। वर्तमान में दूर जाने वाली बसें इन मार्गों से होते हुए गुजरती हैं। लेकिन अब खासतौर पर गांवों के लिए यह बसें चलाई जाएंगी। वहीं, इसपर कई लोगों की मांग भी थी। इसको देखते हुए यह फैसला लिया गया है। अब जल्द ही संचालन शुरू होने जा रहा है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img