उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा 500 ई बसों के इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए सर्वे शुरू

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में 500 सिटी ई बस चलनी है। ये बस नोएडा के सेक्टर-90 और 82 के टर्मिनल में खड़ी होंगी। यही पर चार्ज और सर्विस भी होंगी। इन बसों के लिए दोनों टर्मिनल में इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। जिसमें चार्जिंग स्टेशन, सर्विस स्टेशन, शेड के अलावा वाशिंग आदि का काम होना है। इसके लिए प्राधिकरण ने सात सलाहकार कंपनियां जिसमें डिम्स, यूएमटीसी, क्रिजिम, सीआईआरटी, राइट्स, सीआरआर आई, आईआईटी दिल्ली है।

इसमें डिम्स कंपनी ने शुक्रवार से अपना सर्वे शुरू कर दिया है। कंपनी के प्रतिनिधि सेक्टर-82 और 90 टर्मिनल का जाएजा लेंगे। इसके बाद अपनी सर्वे रिपोर्ट 10 दिन में प्राधिकरण को देंगे। प्राधिकरण ने बताया कि जिन कंपनियों को पत्र लिखा गया है उसमें और भी लोग सर्वे करेंगे। सर्वे पूरा होने के बाद एक प्रजेंटेशन होगा। जिसमें किसी एक कंपनी का चयन किया जाएगा। उसकी गाइडेंस भी ही इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलेप करने के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। इससे पहले बसों के संचालन के लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) का गठन किया जा रहा है। यानी एक कंपनी का निर्माण किया जा रहा है। इस कंपनी का नाम क्या होगा। इसके लिए तीन नाम शासन को भेजे गए है। जल्द ही वहां से एक नाम चिह्नित होकर आएगा। इस एसपीवी में नोएडा ट्रैफिक सेल (एनटीसी) के अलावा तीनों प्राधिकरण के सीईओ डायरेक्टर और सात सब्सक्राइबर होंगे। सात सब्सक्राइबर में तीनों प्राधिकरण के एक-एक एसीईओ को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा एक एफसी भी होंगे।

25 रूटों को किया गया फाइनल
ये बस नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अलावा जनपद के 25 रूटों पर चलेंगी। इसमें से 300 बस नोएडा , 100 बस ग्रेटर नोएडा और 100 बस यीडा में चलेंगी। बसों का संचालन जीसीसी मॉडल किया जाएगा। इसके लिए दो कंपनियों का चयन किया गया है। पहली ट्रैवल टाइम मोबिलिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ये 9 मीटर लंबी बस 54.90 रुपए प्रति किमी की दर से चलाएगी।
दूसरी डेलबस मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड ये 12 मीटर लंबी बस 67.99 रुपए प्रति किमी की दर से बस चलाएगी। बसों के संचालन के लिए नोएडा , ग्रेटर नोएडा और यीडा के बीच एसपीवी का गठन 48 % ,26% और 26% के इक्विटी योगदान के साथ होगा या इसमें कमी या बढ़ोतरी की जा सकती है। 12 मीटर स्टैंडर्ड फ्लोर की 250 और 9 मीटर की स्टैंडर्ड फ्लोर की 250 ई बस शामिल है।

सालाना प्रति बस चलेगी 72 हजार किमी
ये प्रोजेक्ट 675 करोड़ का है। इसमें कंपनी को ई बस , फास्ट चार्जर (240 किलोवॉट), प्लांट , इक्यूपमेंट टूल्स और डिपो मेनटेनेंस के लिए है। कंपनी को 12 साल तक बसों का संचालन करना होगा। कंपनी को सालाना प्रति बस 72000 किमी की रनिंग करनी होगी। बताया गया कि इस टेंडर के जरिए ग्रॉस कास्ट कांट्रेक्ट (जीसीसी) मॉडल बस आपरेटर का सिलेक्शन किया गया है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img