उत्तर प्रदेश, नोएडा: ग्रेटर नोएडा में फोन स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश, छह बदमाश गिरफ्तार

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। कासना कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को फोन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश कर छह बदमाशों को निहालदेव पार्क से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अलीगढ़ के मोनू सिंह (22), सिवान बिहार के साहिल उर्फ फरियाज (20), महोबा के जग्गू उर्फ मोहित (19), रोहताश (बिहार) के गोलू कुमार (21), बुलंदशहर के रवि सिंह (20), हापुड़ के अरुण के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से चोरी और लूट के 26 मोबाइल, तीन अवैध चाकू, दिल्ली से चोरी की बाइक, लूट के मोबाइल को बेचने के बाद बचे मिले 900 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी पिछले छह माह 50 से अधिक वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि 13 जुलाई को एक व्यक्ति और उसके साथी का मोबाइल फोन साईट-5 क्षेत्र में बाइक सवार अज्ञात युवकों ने चाकू दिखाकर लूट लिया था। मामले की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। लूट के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाई ती। पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी और लूट के कुल 26 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी उन घरों को निशाना बनाते थे जहां पर किरायेदार रहते थे। आरोपी उस वक्त वारदात को अंजाम देते थे जब पीड़ित अपने घर का दरवाजा खोलकर या छत पर सोने के लिए जाता था। इस दौरान आरोपी पीड़ित के घर में व चार्जिंग पर लगा मोबाइल लेकर फरार हो जाते थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट सहित तीन मुकदमे कासना कोतवाली में दर्ज है। वहीं एक मुकदमा दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाना में चोरी का मुकदमा दर्ज हैं।

राह चलते लोगों को मजबूरी बताकर बेचते थे लूट के मोबाइल

आरोपी राह चलते लोगों को मजबूरी बताकर सस्ते दाम पर दो से तीन हजार रुपये में मोबाइल बेच देते थे। गिरोह का सरगना मोनू है। ज्यादातर आरोपी बेरोजगार हैं। जो अपना जेब खर्च चलाने के लिए वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी शाम के समय और रात के समय सुनसान जगह पर फैक्ट्री व कंपनी कर्मचारियों को हथियार की दम पर मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देते थे।
आरोपी लुक्सर, खानपुर, डेल्टा-1 ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में किराए पर रहते थे। मौका पाकर स्नैचिंग व चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। जो मोबाइल आरोपियों के पास से मिले हैं। उनके आईएमईआई नंबर के आधार पर उन मोबाइल के असल मालिकों की तलाश की जा रही है। आरोपियों से मोबाइल खरीदने वाले लोगों को भी पता लगाया जा रहा है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img