उत्तर प्रदेश, नोएडा: निर्माणाधीन साइट पर किसान संगठन ने रोका जल दोहन

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।सेक्टर-22ई स्थित निर्माणाधीन जेबीएम विश्वविद्यालय की साइट पर बुधवार को किसान संगठन के नेता-कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर बेसमेंट से निकाले जा रहे पानी के कार्य को रोक दिया। किसान संगठन के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को लेकर निर्माणस्थल पर पहुंचे थे। पिछले कई दिनों से किसान संगठन लगातार निर्माण स्थल पर जल दोहन और किसानों की प्राधिकरण से अतिरिक्त मुआवजे समेत अन्य मांगों के लिए धरना दे रहे हैं।
बुधवार को कई दिनों से चल रहे भाकियू लोकशक्ति के धरने से कार्यकर्ता और नेता ट्रैक्टर ट्रालियों और अन्य वाहनों के माध्यम से निर्माणाधीन साइट पर पहुंचे।कार्यकर्ताओं ने निर्माण स्थल पर बेसमेंट से पाइपों के जरिए निकाले जा रहे पानी के कार्य को बंद करा दिया। उनका आरोप है कि सेक्टर-22ई स्थित जेबीएम विश्वविद्यालय की निर्माणाधीन साइट पर बेसमेंट बनाने के दौरान पानी की निकासी हो रही है। किसान संगठनों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर भूगर्भ जल को निकालकर बाहर नालों में बहा रहा है। आईजीआरएस पोर्टल में शिकायत के बाद सोमवार को भूगर्भ जल विभाग के अधिशासी अभियंता भी जांच करने पहुंचे थे। उन्होंने इसकी आख्या रिपोर्ट भी जिलाधिकारी को जल्द सौंपने की बात कही थी।

दूसरी तरफ, सेक्टर-22ई स्थित रौनीजा गांव के पास धरना स्थल पर किसान संगठन का धरना जारी रहा। इस दौरान किसान आवासीय प्लाँट, अतिरिक्त मुआवजा, जेवर एयरपोर्ट से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण तथा जल दोहन के मुद्दे पर प्रदर्शन किया। वहीं, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यौराज सिंह ने बताया कि कुछ कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर धरना स्थल आ रहे थे। इन्हें यमुना एक्सप्रेसवे पर रोकने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि यदि दोबारा कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया गया तो जेवर टोल प्लाजा पर भी धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना स्थल पर प्रताप नागर, पिंटू त्यागी, एसके तोमर, देवेंद्र सिंह, उदयभान मलिक, अहमद खान, नरसिंह पाल मीणा, दीपचंद, हरिद्वार सिंह, अशोक तोमर, सहदेव सिंह, विमला देवी, श्रृंगार देवी आदि मौजूद रहे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img