उत्तर प्रदेश ,नोएडा: नेत्र उत्सव में प्रभू जगन्नाथ के दर्शन करने लोग उमड़े

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश ,नोएडा।सेक्टर-121 स्थित जगन्नाथ मंदिर और सेक्टर-33 के इस्कॉन मंदिर में गुरुवार को नेत्र उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रभु के दर्शन किए। देव स्थान अथवा स्नान पूर्णिमा के बाद परंपरा के अनुसार भगवान 15 दिनों तक बीमार पड़ते हैं। इस दौरान भगवान भक्तों को दर्शन नहीं देते। गुरुवार को 15 दिनों बाद प्रभु जगन्नाथ ने अपने नेत्र खोले और भक्तों को नेत्रोत्सव दर्शन दिए। इस दौरान विशेष अनुष्ठान के साथ प्रभु जगन्नाथ को नया वस्त्र धारण कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आमंत्रित पुजारियों के सानिध्य में भगवान की पूजा हुई। इसके बाद महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। रथ यात्रा आज निकाली जाएगी इस्कॉन मंदिर की रथ यात्रा शुक्रवार शाम चार बजे सेक्टर-18 से शुरू होगी। यह अट्टा मार्केट, सब मॉल, डी एम चौक, स्टेडियम, चौड़ा चौक तथा अडोब चौक होते हुए सायं 7 बजे इस्कॉन मंदिर पहुंचेगी। सेक्टर- 121 में जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा दोपहर 3 बजे शुरू होगी। यह सेक्टर 71 बाबा बालक नाथ मंदिर तक जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img