उत्तर प्रदेश ,नोएडा: मालिकाना हक पाकर आरजी लग्जरी के फ्लैट खरीदारों के खिले चेहरे

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश ,नोएडा। आरजी लग्जरी के फ्लैट खरीदारों के लिए बृहस्पतिवार का दिन बहुत खुशी लेकर आया। लंबे इंतजार के बाद बृहस्पतिवार को खरीदारों के नाम फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू हो गई। खरीदारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, स्टांप विभाग व बिल्डर ने मिलकर फ्लैटों की रजिस्ट्री के लिए सोसाइटी परिसर में ही शिविर लगाया। दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल, दादरी विधायक तेजपाल नागर, ग्रेनो प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह, एआईजी स्टांप बृजेश कुमार, सब रजिस्ट्रार विकास गौतम, आईआरपी मनोज कुलश्रेष्ठ और आरजी रेजीडेंसी ग्रुप के एमडी राजेश गोयल ने इसका शुभारंभ किया। पहले दिन करीब 100 फ्लैटों की रजिस्ट्री कर खरीदारों को दस्तावेज सौंपे गए। पहले चरण में लगभग 750 फ्लैटों की रजिस्ट्री होनी है। 2010 में आवंटित इस प्रोजेक्ट में लगभग 1900 फ्लैट हैं।
इस अवसर पर सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि ने कहा कि कई बिल्डर प्रोजेक्ट फंसे हुए थे। खरीदारों ने लोन लेकर फ्लैट खरीदा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से खरीदारों को उनके सपने का घर मिलना संभव हुआ है। उन्होंने आरजी लग्जरी के फ्लैट खरीदारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देर आए दुरुस्त आए। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि फ्लैट खरीदारों को मालिकाना हक दिलाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पहल पर बिल्डर-बायर्स मुद्दा हल करने के लिए पहली बार कमेटी बनाई गई। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के प्रोजेक्टों में खरीदारों के नाम फ्लैटों की रजिस्ट्री कराने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार, एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, एसीईओ प्रेरणा सिंह, प्रबंधक स्नेहलता और बिल्डर विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आरजी लग्जरी प्रोजेक्ट फंसा हुआ था, लेकिन प्रदेश सरकार व प्राधिकरण के प्रयासों से अब यहां भी फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू हो गई है। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में किए जा रहे विकास कार्यों का खाका खींचा। एसीईओ ने चार मूर्ति चौक पर अंडरपास, 45 एमएलडी एसटीपी, शाहबेरी में प्रस्तावित एलिवेटेड रोड, जलापूर्ति नेटवर्क बनाने आदि के बारे में जानकारी दी। एसीईओ ने आरजी लग्जरी के फ्लैट खरीदारों के धैर्य की सराहना की और मालिकाना हक मिलने पर खुशी जाहिर की। अतिथियों ने फ्लैट खरीदार प्रदीप बंसल, कौशल किशोर, शुभम सिंह, अमरदीप सिंह समेत कई खरीदारों को रजिस्ट्री के दस्तावेज सौंपे। फ्लैट खरीदारों ने खुशी जाहिर करते हुए प्राधिकरण और प्रदेश सरकार की सराहना की।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img