उत्तर प्रदेश, नोएडा: नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने पहलगाम हमले को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

उत्तर प्रदेश, नोएडा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने केंद्र सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि यह हमला दुर्भाग्यपूर्ण है। यह उस दावे की पोल खोलता है। जिसमें कहा गया था कि कश्मीर से आतंकवाद खत्म हो चुका है।
उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार से जल्द से जल्द आतंकियों को पकड़ने और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। वो एक कार्यक्रम में नोएडा पहुंचे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती द्वारा एक बार फिर गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करने पर माता प्रसाद पांडे ने कहा कि यह मामला अब बीते समय की बात हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट से भी समाप्त हो चुका है, लिहाजा अब इसे बार-बार उठाने का कोई औचित्य नहीं है।2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने सपा की तैयारी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, “हम पूरी तरह से तैयार हैं और 2027 में सपा की सरकार बनने जा रही है। अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और हम इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।”नोएडा के स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रवेश को लेकर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सरकार का नोएडा के विकास में विशेष योगदान रहा है। नोएडा मेट्रो और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाएं सपा शासन की उपलब्धि रही हैं। उन्होंने नोएडा की स्थापना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के योगदान को भी याद किया और कहा कि आज नोएडा देश का एक प्रमुख औद्योगिक और शहरी केंद्र बन गया है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img