उत्तर प्रदेश, नोएडा: नेशनल हेराल्ड केस में ED की चार्जशीट का विरोध, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गौतमबुद्ध नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम चार्जशीट में शामिल किए जाने के विरोध में किया गया।

जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर विपक्ष को निशाना बनाने का आरोप लगाया। भाटी ने कहा कि सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को परेशान कर रही है। उन्होंने राहुल गांधी की लंबी पूछताछ का भी जिक्र किया।भाटी ने सिटी मजिस्ट्रेट और उपजिलाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की परिवर्तन-पलायन रोको यात्रा और सरकार को हर मोर्चे पर घेरने के कारण मोदी सरकार के इशारे पर ED ने यह कदम उठाया है।नोएडा शहर अध्यक्ष मुकेश यादव ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर मुकाबला करना है तो राजनीतिक स्तर पर करें। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कांग्रेस को और मजबूत करेगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img