उत्तर प्रदेश, नोएडा: नंगला चरणदास गांव में बने बिजलीघर का शुभारंभ आज होगा

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। फेज-2 क्षेत्र के नंगला चरणदास गांव में बने 33-11 केवी के बिजलीघर का शुभारंभ गुरुवार को होगा। इस मौके पर सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह मौजूद रहेंगे। इस बिजलीघर के शुरू होने से करीब एक दर्जन सेक्टर, गांव और सोसाइटी के लोगों को राहत मिलेगी। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इस बिजलीघर को बनाने में 15 करोड़ 99 लाख रुपये की लागत आई है। इसके जरिए सेक्टर-80, 81, फेज-2, नंगला चरणदास, सलारपुर समेत अन्य सोसाइटियों से संबंधित बिजलीघर के फीडरों में सप्लाई की जाएगी। अभी सेक्टर-115 बिजलीघर से उपरोक्त स्थानों पर बिजली आती है।

इसकी वजह कई बार बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ता है। फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र है। ऐसे में इस जगह अधिक बिजली लोड की जरूरत होती है। सेक्टर-115 बिजलीघर की क्षमता 132 केवी है, लेकिन इसके जरिए शहर के अन्य स्थानों पर बिजली की आपूर्ति की जाती है। अधिकारियों ने बताया कि नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर-164 में भी 33-11 केवी क्षमता का बिजलीघर बन रहा है। अब तक इसका करीब 25 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। यह बिजलीघर अगले साल मार्च तक तक बनकर तैयार हो जाएगा। यह करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। इस बिजलीघर के बनने से औद्योगिक सेक्टर-164, 165, 166 समेत अन्य सेक्टरों के अलावा गुलावली व मोहियापुर गांव में बिजली व्यवस्था बेहतर होगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img