उत्तर प्रदेश, नोएडा: किसानों की मांगों को लेकर ग्रेटर नोएडा में महापंचायत

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के अच्छेजा बुजुर्ग गांव में शुक्रवार को किसान एकता संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक का संचालन प्रदेश अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा ने किया, जबकि अध्यक्षता सब्बीर प्रधान ने की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने बताया कि किसान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में 10 प्रतिशत विकसित प्लॉट, आबादी निस्तारण और 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करना शामिल है।सोरन प्रधान ने कहा कि जिला प्रशासन ने किसानों की समस्याओं का समाधान करने की बजाय उन्हें जेल भेजकर आंदोलन को दबाने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने किसानों से वार्ता के दौरान समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया था। लेकिन तीनों प्राधिकरण अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाए हैं। इसी मुद्दे पर किसान संघर्ष मोर्चा गौतम बुद्ध नगर ने 19 मई को जिला मुख्यालय पर महापंचायत बुलाई है। इस बैठक में आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में पप्पे नागर, सतीश कनारसी, विक्रम नागर, कृष्ण बैंसला समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img