उत्तर प्रदेश, नोएडा: जिले के 900 से अधिक ऑटो में सफर खतरनाक

अमर सैनी 

उत्तर प्रदेश, नोएडा। जिले के 900 से अधिक ऑटो में सफर करना खतरनाक साबित हो सकता है। इन ऑटो की फिटनेस जांच नहीं कराई गई है। ऐसे में यह ऑटो सड़कों पर दौड़ने योग्य नहीं हैं। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में करीब 19000 ऑटो पंजीकृत हैं। इनमें से 918 ऑटो की फिटनेस खत्म है। यह सभी यात्री ऑटो हैं। विभाग के अनुसार ऑटो मालिकों को फिटनेस जांच कराने के लिए कई बार नोटिस भेजा गया, लेकिन जांच नहीं कराई। एआरटीओ प्रशासन डॉ. सियाराम वर्मा ने कहा कि बिना फिटनेस जांच किए ऑटो में सफर करना नुकसानदेह साबित हो सकता है।

यह यात्री और चालक की सुरक्षा के लिए खतरनाक है। बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के वाहन चलाने पर चालान और ऑटो सीज हो सकता है। यदि वाहन का फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं है और कोई दुर्घटना होती है तो बीमा कंपनी दावा भी खारिज कर सकती है। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडे ने कहा कि ऑटो समेत अन्य जर्जर वाहन यदि लोगों को सड़कों पर दौड़ते नजर आएं तो वे इसकी जानकारी सेक्टर 33 स्थित परिवहन विभाग कार्यालय में दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति की जानकारी गुप्त रखी जाएगी।

तीन घंटे लगते हैं वाहन की फिटनेस जांच में
परिवहन विभाग के अनुसार अधिकारिक वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर वाहन की फिटनेस के लिए आवेदन के बाद फिटनेस जांच प्रक्रिया शुरू होती है। इसमें निर्धारित टाइम स्लॉट पर वाहन को जांच के लिए परिवहन विभाग कार्यालय चालक लेकर आते हैं। परिवहन विभाग के अधिकारी द्वारा वाहन के हर हिस्से की जांच की जाती है। इसमें स्पीड गर्वनर, ब्रेक, क्लच, वाहन की बॉडी, लाइट, गेयर समेत सभी हिस्से शामिल हैं। वाहन के हिस्से दुरुस्त मिलने पर फिटनेस जांच प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है। यदि वाहन में कोई कमी मिलती है तो उसे दुरुस्त कराकर लाने के लिए चालक से कहा जाता है।

ऑटो में मीटर लगा होना अनिवार्य
एआरटीओ प्रशासन डॉ. सियाराम वर्मा ने कहा कि ऑटो में कार्यरत मीटर लगा होना अनिवार्य है। यदि मीटर नहीं लगा है या खराब है तो ऑटो की फिटनेस जांच नहीं की जाती है। वहीं लोगों का आरोप है कि परिवहन विभाग बिना मीटर ऑटो या खराब मीटर लगा होने पर ऑटो की फिटनेस जांच कर देता है। यहीं कारण है कि जिले में बड़ी संख्या में ऑटो बिना मीटर या खराब मीटर के साथ दौड़ रहे हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img