उत्तर प्रदेश, नोएडा: जिला जज मलखान सिंह ने संभाला पद, बेंच और बार के समन्वय का दिया आश्वासन

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।गौतमबुद्घनगर के जिला जज बने मलखान सिंह ने कार्यभार संभाल लिया है। ग्रेटर नोएडा स्थित गौतमबुद्घनगर कचहरी में उन्होंने गौतमबुद्घनगर जिले के जिला जज का पदभार विधिवत रूप से ग्रहण कर लिया है। इस दौरान नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा में सक्रिय वकीलों ने जिला जज का विधिवत स्वागत किया। बार एसोसिएशन की तरफ से एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेन्द्र भाटी के नेतृत्व में जिला जज का विधिवत स्वागत किया गया। इस दौरान नवनियुक्त जिला जज ने वकीलों को आश्वासन दिया कि कचहरी में बैंच तथा बार के समन्वय के लिए हर संभव कार्य किए जाएंगे।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेन्द्र भाटी एडवोकेट के नेतृत्व में बुका देकर बार एसोसिएशन सचिव अजीत नागर एड व अन्य साथियों के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर जिला जज को बार एसोसिएशन की समस्याओं और उनको निस्तारण के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिला जज मलखान सिंह द्वारा भी सकारात्मक तरीक़े से बार और बैंच के मध्य समन्वय स्थापित कर सभी समस्याओं को निस्तारण कराने में पूर्ण सहयोग देने के लिए आश्वस्त किया गया।इस मौक़े पर मुख्य रूप से अजीत भाटी, चरण सिंह भाटी, महेश गुप्ता, ओमकार नागर, प्रमोद शर्मा, कपिल शर्मा, श्याम सिंह भाटी, नीरज भाटी, अरविंद कुमार, पवन भाटी, विशाल नागर, राजीव भाटी, अमीरूदिन, सविता, सत्येंद्र खारी, अरूण नागर आदि अधिवक्ता शामिल थे।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img