उत्तर प्रदेश, नोएडा: होली के नौ दिनों में 3.60 लाख यात्रियों ने बसों में सफर किया

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। होली पर आठ मार्च से रविवार तक (नौ दिन में) नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो की बसों में करीब 3.60 लाख यात्रियों ने सफर किया है। सबसे अधिक भीड़ 13 मार्च को बसों में रही थी। इस दिन 52692 यात्रियों ने बसों में यात्रा की थी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से 18 मार्च तक यात्रियों को बसों के अतिरिक्त फेरों की सुविधा दी जाएगी। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में 260 बसें हैं। सभी साधारण और सीएनजी से चलने वाली बसें हैं। डिपो से तमाम शहरों के लिए बसें चलती हैं। इसमें आगरा, मथुरा, एटा, कासगंज, बंदायू, हाथरस, लखनऊ, हरिद्वार, कोटद्वार, देहरादून, बिजनौर, फिरोजाबाद, बरेली, सहारनपुर समेत अन्य शहरों के लिए बस सेवा शामिल है। होली पर आठ मार्च से यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के अतिरिक्त फेरों की सुविधा शुरू की गई थी, जो कि 18 मार्च तक जारी रहेगी। इस अवधि में सिर्फ आपातकालीन स्थिति को छोड़कर अधिकारियों, चालक, परिचालक और कार्यशाला के कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई थी।

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि होली पर इस बार काफी भीड़ रही। उन्होंने कहा कि आठ मार्च को 55074, नौ मार्च को 25127, दस मार्च को 44926, 11 मार्च को 42397, 12 मार्च को 34992, 13 मार्च को 52692, 14 मार्च होली पर 29771, 15 मार्च को 41295 और 16 मार्च को 33180 यात्रियों ने बसों में सफर किया है। उन्होंने कहा कि 17 और 18 मार्च के यात्रियों को मिलाकर यह संख्या चार लाख का आंकड़ा पार कर लेगी। उन्होंने कहा कि यह संख्या बीते साल से अधिक है या कम, यह स्थिति 19 मार्च को यात्रियों की संख्या की जानकारी मिलने पर पता लग सकेगी।

उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए बसों ने एक हजार से अधिक अतिरिक्त फेरे लगाएं हैं। अब त्योहार मनाकर लौटने वाले यात्रियों की बसों में भीड़ है। आठ से 18 मार्च तक लगातार काम करने वाले कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन राशि योजना लागू की गई थी, जो इस अवधि के समाप्त होने पर वितरित की जाएगी।

18 के बाद ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू होगी

डिपो से भीड़ वाले दिनों में देर रात तक बसों की सुविधा यात्रियों को दी गई थी। 18 मार्च तक साधारण बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा बंद थी। इसके अवधि के बाद इस सेवा को फिर से बहाल कर दिया जाएगा। नोएडा डिपो से मिली जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में चालक और परिचालकों ने लगातार काम किया है। इन कर्मचारियों ने बिना रुके यात्रियों को त्योहार में उनके घरों तक बसों में पहुंचाया है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img