उत्तर प्रदेश, नोएडा: बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ऑफिस ऑनर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी से मिला। ग्रेनो वेस्ट में एक कॉमर्शियल प्रोजेक्ट बना रहे बिल्डर की शिकायत की। उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। एनएक्सवन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र तोमर ने डीसीपी को बताया की बिल्डर कॉमन एरिया को अवैध तरीके से दोबारा बेच रहा है। खरीदार इसका विरोध कर रहे हैं। नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने बताया कि बिल्डर और खरीदार समझौते में यह साफ लिखा है कि बेसमेंट एक और बेसमेंट दो कॉमन एरिया है। इसके पैसे खरीदार बुकिंग के समय बिल्डर को दे चुके हैं। खरीदारों ने बिल्डर के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। डीसीपी ने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img