उत्तर प्रदेश, नोएडा: एक करोड़ रुपये से परिषदीय स्कूलों का बदलेगा रूप

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।जनपद के चारों ब्लॉकों के 511 परिषदीय स्कूलों के लिए 50 फीसदी कंपोजिट ग्रांट जारी कर दी गई है। स्कूलों में बेहतर व्यवस्था के लिए हर साल कंपोजिट ग्रांट दी जाती है। इस साल करीब एक करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। इसका उपयोग शिक्षक स्कूलों के कायाकल्प के रूप में करेंगे। शिक्षकों को 10 प्रतिशत धनराशि अनिवार्य रूप से स्वच्छता अभियान व कार्यक्रम पर व्यय के लिए आरक्षित की जाएगी जो विद्यालय भवन, परिसर एवं छात्रों की स्वच्छता पर व्यय की जाएगी।
बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि विद्यालय में आवश्यकतानुसार स्वच्छता सामग्री, टॉयलेट क्लीनर, फिनायल, साबुन, चूना, झाडू, नेलकटर व हैडवॉश आदि सामान मंगाया जाएगा। 50 बच्चों वाले स्कूल में 25000, 100 तक वाले स्कूल को 50,000 व 150 बच्चों वाले स्कूल को 75000 रुपये दिए गए हैं। साथ ही, गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रधानाध्यापकों को उसी के अनुरूप धनराशि का सदुपयोग करना होगा।

दीवार पर बनेगा निपुण भारत का लोगो
जनपद स्तर पर प्रत्येक विद्यालय में निपुण भारत के लोगो की दीवार पर पेंटिंग सुनिश्चित की जाएगी। विद्यालय के ऐसे शौचालय जो छोटी-छोटी मरम्मत, आवश्यक कार्य, यूरिनल पॉट में टूट-फूट आदि के कारण अक्रियाशील हैं उन्हें काम करवाकर क्रियाशील किया जाएगा। यदि शौचालय में टाइल नहीं लगी हैं तो उन्हें लगवाया जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img