Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

 उत्तर प्रदेश, नोएडा: दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी

उत्तर प्रदेश, नोएडा: दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरी
गढ़ी चौखंडी गांव में बदमाशों ने शनिवार रात किराने की दो दुकानों के ताले तोड़कर एक लाख रुपये का सामान और नगदी चोरी कर ली

अमर सैनी
 उत्तर प्रदेश, नोएडा।गढ़ी चौखंडी गांव में बदमाशों ने शनिवार रात किराने की दो दुकानों के ताले तोड़कर एक लाख रुपये का सामान और नगदी चोरी कर ली। दुकानदार रविवार को दुकान पर पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गढ़ी चौखंडी गांव निवासी प्रमोद और जोगेंद्र किराना की अलग-अलग दुकान करते हैं। शनिवार रात दस बजे के करीब दोनों ने अपनी दुकान बंद की और घर चले गए। दोनों रविवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो शटर टूटे मिले। दुकान के अंदर रखा सामान और गल्ले से नगदी गायब मिली।

जोगेंद्र का दावा है कि चोर दुकान से 20 हजार रुपये से ज्यादा की नगदी, दस हजार से ज्यादा की सिगरेट और चाकलेट आदि सामान ले गए। प्रमोद की दुकान से भी चोरों ने काफी सामान चोरी किया। दोनों पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीते एक माह में गांव में तीन दुकानों में चोरी हो चुकी है। आशंका जताई जा रही है कि क्षेत्र में कोई गिरोह सक्रिय है, जो रेकी करने के बाद दुकानों को निशाना बनाता है। पुलिस ने इस संबंध में स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की। लोगों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।गढ़ी चौखंडी गांव में बदमाशों ने शनिवार रात किराने की दो दुकानों के ताले तोड़कर एक लाख रुपये का सामान और नगदी चोरी कर ली। दुकानदार रविवार को दुकान पर पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गढ़ी चौखंडी गांव निवासी प्रमोद और जोगेंद्र किराना की अलग-अलग दुकान करते हैं। शनिवार रात दस बजे के करीब दोनों ने अपनी दुकान बंद की और घर चले गए। दोनों रविवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो शटर टूटे मिले। दुकान के अंदर रखा सामान और गल्ले से नगदी गायब मिली।

जोगेंद्र का दावा है कि चोर दुकान से 20 हजार रुपये से ज्यादा की नगदी, दस हजार से ज्यादा की सिगरेट और चाकलेट आदि सामान ले गए। प्रमोद की दुकान से भी चोरों ने काफी सामान चोरी किया। दोनों पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीते एक माह में गांव में तीन दुकानों में चोरी हो चुकी है। आशंका जताई जा रही है कि क्षेत्र में कोई गिरोह सक्रिय है, जो रेकी करने के बाद दुकानों को निशाना बनाता है। पुलिस ने इस संबंध में स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की। लोगों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें