उत्तर प्रदेश, नोएडा: दो दिवसीय योगासन प्रतियोगिता 14 मई से

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन दो दिवसीय जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन कराने जा रहा हैं। इसकी मेजबानी सेक्टर-128 स्थित जेपी स्कूल को मिला है। यहां 14 और 15 मई को आयोजन होगा।
जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव अमर चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। जिसमें ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर और रिदमिक पेयर जैसे इवेंट्स शामिल होंगे। आयु वर्गों में मिनी सब जूनियर (अंडर-8: 5-7 वर्ष, अंडर-10: 8-9 वर्ष), सब जूनियर (अंडर-14: 10-13 वर्ष), जूनियर (अंडर-18: 14-17 वर्ष), सीनियर (अंडर-29: 18-28 वर्ष), और मास्टर्स (ए: 29-35 वर्ष, बी: 36-45 वर्ष, सी: 46-55 वर्ष) के खिलाड़ी शामिल होंगे। बालक, बालिका, पुरुष और महिला सभी वर्गों में भाग प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। अमर चौहान ने सभी प्रशिक्षकों, अध्यापकों और जिला कार्यकारिणी सदस्यों से अपील की कि वे अपने प्रतिभागियों की प्रविष्टियां 10 मई तक जमा करा दें। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का एक शानदार अवसर है। आयोजन में प्रतिभागियों से उच्च स्तर के प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है, जो जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका पाएंगे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img