उत्तर प्रदेश, नोएडा: दबंग ने दुकानदार को जमकर पीटा, वीडियो वायरल

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। थाना सेक्टर 49 क्षेत्र का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दबंग की करतूत कैद हो गई है। दबंग ने दुकानदार के साथ जमकर मारपीट कर रहे हैं। मारपीट की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। उसके बाद उसको किसी ने वायरल कर दिया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। यह पूरी घटना बरौला गांव की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बरौला गांव में पीड़ित का ग्रॉसरी स्टोर है। वीडियो में देखा गया है कि दुकानदार अपने दुकान पर मौजूद है। तभी कुछ दबंग आते हैं उससे पहले कहासुनी होती है। बाद में मारपीट करते हुए दुकान से बाहर निकाल लाते हैं। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नोएडा में वीडियो वायरल होने के मामले आए दिन प्रकाश में आते हैं। कुछ दिन पहले भी थार कांड का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें थार से युवक को कुचलना का प्रयास किया गया था। इसके अलावा आए दिन स्टंट के भी वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब दबंग द्वारा दुकानदार को पीटने का वीडियो वायरल हुआ है।

जांच में जुटी थाना पुलिस

वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मारपीट करने वाले दबंग की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का दावा है जल्द ही मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img