उत्तर प्रदेश, नोएडा: चार दिन पहले गायब हुए नाबालिग का नहर में मिला शव, हत्या की आशंका

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर गांव से 10 जून को गायब हुए 16 साल के नाबालिग का शव जेवर में नहर के पास बहता हुआ मिला है। जेवर के दयानतपुर गांव की नहर की पुलिया के पास से पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नाबालिक का शव मिलने के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि एक ही जिले में पुलिस को नाबालिग को ढूंढने में चार दिन लग गए।

पुलिस जांच में पता चला है कि जैतपुर गांव का रहने वाला 16 साल का सन्नी रावल 10 जून से गायब था। उसके पिता हरिओम उर्फ सूका की तरफ से सूरजपुर थाने में गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि मामले में पुलिस ने बच्चों को ढूंढने का कोई प्रयास नहीं किया। यदि पुलिस प्रयास करती तो उसको पहले ढूंढा जा सकता था। मामले में महज एफआईआर दर्ज कर खाना पूर्ति की गई। परिवार वालों ने दोस्तों पर हत्या करने की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजन बोले, नहीं किया ढूंढने का प्रयास

मामले में परिजन ने आरोप लगाया है कि सन्नी के गायब होने के बाद उसको ढूंढने के कोई सार्थक प्रयास नहीं किए गए। ना ही सर्विलांस का इस्तेमाल किया गया। यदि उसको ढूंढने का प्रयास किया जाता तो नतीजा कुछ और होता। नाबालिग के गायब होने के बाद उसके दोस्तों से भी परिजन का संपर्क नहीं हो पा रहा था।

हत्या के बाद शव को फेंके जाने की आशंका

मामले में आशंका जताई गई है कि पहले सन्नी की हत्या की गई। हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के मकसद से नहर में फेंका गया। वहीं पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img