उत्तर प्रदेश, नोएडा: चिप लगाकर घटतौली करने वाले 3 अरेस्ट

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। रिमोट आपरेटिड इलेक्ट्रानिक चिप से धर्मकांटा में अधिक वजन दिखाकर धोखाधड़ी करने वाले तीन लोगों को नोएडा की थाना सेक्टर-113 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये लोग पिछले दो सालों से इस तरह का काम करके मुनाफा कमा रहे थे।इनका काम कंस्ट्रक्शन मटेरियल के वजन को चिप के जरिए बढ़ाकर साइट मालिकों से पैसा लेना था। इनकी पहचान राहुल , सुमित और अनिल के रुप में हुई है। इनके पास से तीन चाकू भी बरामद किए गए। जिसका प्रयोग ये डराने के लिए करते थे।

पूछताछ में सुमित ने बताया कि वह कंस्ट्रक्शन मटेरियल का ठेकेदार हैं। वह कंस्ट्रक्शन मटेरियल को ट्रकों में भरकर कंस्ट्रक्शन साइटों को उपलब्ध कराता है। सुमित व अनिल काफी पुराने दोस्त हैं। वह दोनों राहुल को पिछले 02 सालों से जानते हैं। राहुल पहले धर्मकांटा ऑपरेटर का काम करता था। हम दोनों इसके संपर्क में आए थे। राहुल ने हमें धर्मकांटों में घट तौली/बढ़ तौली करने के लिए इलेक्ट्रानिक चिप के बारे में बताया। उसका प्रयोग कैसे करते है इसकी जानकारी भी दी। उसी ने हमे इलेक्ट्रानिक चिप और रिमोट भी उपलब्ध कराया।

चुपचाप धर्मकांटा में लगाते थे चिप
इस चिप को राहुल के जरिए ही कई धर्मकांटों में चुपचाप लगवा देते है। एक बार चिप लग जाने पर जब भी वजन तोला जाता रिमोट से आपरेट करते ही मीटर पर वजन अधिक दिखाई देने लगता था। ये वास्तविक वजन से ज्यादा होता था।जिसे पास करके साइट पर भेजते थे। साइट मालिक इसी वजन के अनुसार पैसे देता था। जबकि मॉल कम होता था। वहां से मिले पैसों को तीनों आपस में बांट लेते थे। राहुल ने बताया कि एक चिप को तैयार करने में करीब 10 से 20 हजार रुपए का खर्चा आता है। जबकि एक बार के तोल में ही इसका खर्चा निकल आता था।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img