उत्तर प्रदेश, नोएडा: चाइल्ड पीजीआई के ओपीडी का होगा विस्तार, हैंडओवर हुई जिला अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। चाइल्ड पीजीआई में जल्द ही ओपीडी का विस्तार हो सकता है। अस्पताल प्रशासन को जिला अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग हैंडओवर कर दी गई है। इस बिल्डिंग में किन विभागों की ओपीडी शिफ्ट किया जाएगा, इसको लेकर शुक्रवार को मीटिंग भी है।

अधिकारियों का कहना है कि ज्यादा मरीज वाले ओपीडी शिफ्ट किए जाएंगे। पहले अस्पताल की इमरजेंसी शिफ्ट करने पर विचार चल रहा था, लेकिन अब ओपीडी विभाग को शिफ्ट किया जाएगा। चाइल्ड पीजीआई में छह मंजिल बिल्डिंग की मरम्मत इसी महीने पूरी हो जाएगी। यहां पर दंत रोग विभाग, माइक्रोबायोलॉजी, पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी विभाग शिफ्ट होने हैं। इन विभागों के शिफ्ट होने के बाद कई सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। तीन विभागों में भी जांच का दायरा बढ़ेगा।

जिला अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग को हैंडओवर कर दिया गया है। किन-किन विभागों को शिफ्ट किया जाना है, उसके लिए सभी से सुझाव मांगे गए हैं। वहां शिफ्ट होने से ओपीडी का विस्तार हो सकेगा और मरीजों के लिए सुविधाएं भी बढ़ेंगी। -डॉ. अरुण कुमार सिंह, निदेशक, चाइल्ड पीजीआई

RRB NTPC UG Admit Card 2025: जारी हुई आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि, जल्द डाउनलोड करें एडमिट कार्ड और सिटी इंटिमेशन स्लिप

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img