उत्तर प्रदेश, नोएडा: भाकियू के 6 कार्यकर्ताओं सहित 36 पर एफआईआर

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। जेवर में स्थित कैलाश हॉस्पिटल में बिल को लेकर हुए विवाद में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के छह कार्यकर्ताओं सहित 36 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर एके सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।

घटना शुक्रवार की है, जब एक मरीज को डिस्चार्ज किया जा रहा था। बिल के भुगतान के दौरान मरीज के परिजनों ने विवाद शुरू कर दिया और गाली-गलौच करने लगे। जब सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोका, तो आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और आरोपियों ने अस्पताल कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। साथ ही बिल मांगने पर जान से मारने की धमकी दी और अस्पताल में तोड़फोड़ की धमकी भी दी।पुलिस ने बीकेयू टिकैत संगठन के विजय तालान, बच्चू, पवन, सुंदर बालियान, संजय प्रधान और गौरव शर्मा सहित 30 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जेवर कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के समय आरोपी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए थे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img