Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: अंतरिक्ष बिल्डर के खिलाफ जारी आरसी, 272 करोड़ का है बकाया

उत्तर प्रदेश, नोएडा: अंतरिक्ष बिल्डर के खिलाफ जारी आरसी, 272 करोड़ का है बकाया
अन्तरिक्ष डेवलपर्स एंड प्रमोटर्स प्रालि को जीएच-05ए सेक्टर-78 में 49918.95 वर्गमीटर जमीन आवंटित की गई। बिल्डर ने प्लाट लागत का पैसा प्राधिकरण में जमा नहीं कराया

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने दो बिल्डरों पर बड़ा एक्शन लिया है। अंतरिक्ष डेवलपर्स के खिलाफ बकाया वसूलने के लिए आरसी जारी की गई वहीं जीएस प्रमोटर्स के खिलाफ सार्वजनिक सूचना संबंधित बोर्ड पर काली स्याही पोतने पर एफआईआर कराई जा रही है। ये निर्देश सीईओ नोएडा प्राधिकरण लोकेश एम ने दिए।

उन्होंने बताया कि अन्तरिक्ष डेवलपर्स एंड प्रमोटर्स प्रालि को जीएच-05ए सेक्टर-78 में 49918.95 वर्गमीटर जमीन आवंटित की गई। बिल्डर ने प्लाट लागत का पैसा प्राधिकरण में जमा नहीं कराया। इसके एवज में प्राधिकरण ने बिल्डर को कई बार नोटिस जारी किए। यही नहीं अमिताभ कांत की सिफारिश के तहत शासनादेश 21 दिसंबर 2023 को कोविड-19 के लिए जीरो पीरीयड का लाभ दिया गया। ऐसे में बकाया की गणना कर बिल्डर को 25 प्रतिशत धनराशि जमा करने के लिए कहा गया। ये पैसा भी बिल्डर ने जमा नहीं किया। ऐसे में 28 फरवरी 2025 तक बिल्डर पर करीब 272.96 करोड़ का बकाया हो गया। प्राधिकरण ने भू राजस्व की तरह बकाया वसूली के लिए डीएम को पत्र लिखा है। सार्वजनिक सूचना पर पोती स्याही जीएस प्रमोटर्स प्रालि को ग्रुप हाउसिंग जीएच-1सी सेक्टर-78 में भूखंड का आवंटन किया गया। बिल्डर द्वारा अब तक प्राधिकरण का पैसा जमा नहीं किया गया। इसके एवज में प्राधिकरण ने बिल्डर सोसाइटी के बाहर 30 अप्रैल 2024 तक की बकाया जमा करने का सार्वजनिक सूचना का एक बोर्ड लगाया। स्थलीय निरीक्षण में पाया गया कि इस बोर्ड सार्वजनिक सूचना को काली स्याही से पोत दिया गया। ऐसे में प्राधिकरण ने बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें