Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठकLucknow : किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द- मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में बंदरों का आतंक, स्कूटी सवार परिवार पर हमला, बंदरों ने महिला और बच्चे को बनाया निशाना

Hapur News : हापुड़ के मोहल्ला विवेक विहार (राधापुरी) में बंदरों के झुंड ने स्कूटी सवार महिला, उसके साथ मौजूद एक बच्चे और किशोर पर हमला कर दिया। हमले के दौरान स्कूटी मकान की दीवार से टकराकर नाली में गिर गई। इसके बाद एक घर में छिपकर जैसे-तैसे तीनों ने अपनी जान बचाई।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर के समय एक स्कूटी पर महिला और दो बच्चे सवार थे। इस दौरान मोहल्ला राधापुरी से विवेक विहार को मुड़ने वाले मोड़ पर बंदरों का झुंड सड़क पर उत्पात मचा रहा था। जैसे ही स्कूटी सवार तीनों मोड़ पर पहुंचे तो बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया।

महिला के पैर में काट लिया

बंदरों से बचने के दौरान स्कूटी का बैलेंस बिगड़ गया और स्कूटी सामने वाले मकान की दीवार से टकराकर नाली में गिर गई। इस दौरान पीछे बैठा किशोर बचते ही भागकर पास में ही एक घर का दरवाजा खुला होने पर उसमें घुस गया, लेकिन बंदरों ने महिला और बच्चे पर हमला जारी रखा। स्थानीय लोगों ने बताया कि बचाव के दौरान बंदरों ने महिला के पैर में काट लिया।

प्रशासन की कार्रवाई

मोहल्ले में एक टीम भेजकर बंदरों को पकड़वाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि बंदरों के आतंक को रोकने के लिए जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें