उत्तर प्रदेश : सोशल मीडिया पर जॉब ऑफर भेजकर 6 लाख की ठगी

Hapur News : हापुड़ में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर ऑनलाइन जॉब का ऑफर भेजकर उससे छह लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने आरोपियों के खाते में अलग-अलग तरीके से धनराशि भेजने का काम किया था। जब नौकरी नहीं मिली तो उसे ठगी का पता लगा।

नगर की संजय विहार आवास विकास कॉलोनी निवासी चिराग खेड़ा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ शातिर साइबर ठगों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सप्प से एक पार्ट टाइम ऑनलाइन जॉब के लिए ऑफर भेजा। इसके बाद आरोपियों ने टेलीग्राम पर जुड़ने के लिए आवेदन भेजा। इसमें उन्होंने टाइम्स इंटरनेट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का नाम बताया।

इसके बाद साइबर ठगों ने कुछ गूगल टास्क संबंधित दिए। जिसमें उनके दिए हुए गूगल टास्क लोकेशन में रीव्यू देने पर प्रत्येक रिव्यू के 50 रुपये और कुल 450 रुपये आरोपी ने उसके पास भेजे। उसके बाद उन्होंने एक वेलफेयर टास्क नामक में प्रत्येक टास्क पर भाग लेने पर कुछ अधिक पैसो का लालच दिया गया।

अपने आप को ठगा महसूस करने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना प्रभारी पटनीश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img