उत्तर प्रदेश : हापुड़ में प्लाट दिखाकर 31 लाख रुपये की ठगी, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में सिंभावली थाना क्षेत्र के बक्सर निवासी युवक से गढ़ नगर निवासी व्यक्ति ने 1800 वर्ग गज का एक प्लाट दिखाकर 31 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक द्वारा कई माह चक्कर काटने के बाद भी जब रुपये वापस नहीं मिले तो एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल, बक्सर निवासी दीपक सैनी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि गढ़ नगर के उपाध्याय नगर के रहने वाले संजीव यादव ने अपना 1800 वर्ग गज का प्लाट बताया। इसके बाद प्लाट बेचने के नाम पर उसने 20 लाख रुपये अपने खाते में आरटीजीएस, 1 लाख रुपये फोन पे तथा दस लाख रुपये नगद ले लिए। इसके बाद बैनामा नहीं किया।

पीड़ित का कहना है कि वह पिछले कई माह से रुपये वापस मांगने के लिए चक्कर लगा रहा है, लेकिन प्रोपर्टी डीलर रुपये वापस नहीं कर रहा है। सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img