Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : मथुरा में मुठभेड़ में 23 मुकदमों वाला शातिर अपराधी ‘मलिंगा’ घायल, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

Mathura News : मथुरा में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वाट टीम और थाना सदर बाजार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। शुक्रवार देर रात क्लेन्सी स्कूल के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा और चोर आकाश उर्फ मलिंगा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।

स्वाट टीम और सदर बाजार पुलिस क्लेन्सी स्कूल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरा देख शातिर अपराधी आकाश उर्फ मलिंगा ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मलिंगा घायल हो गया और उसे दबोच लिया गया।

आकाश उर्फ मलिंगा मूल रूप से आगरा के चमरौली का निवासी है। उस पर आगरा और मथुरा के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और जानलेवा हमले जैसे 23 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में थाना सदर बाजार में दर्ज चोरी/लूट के एक मामले में वांछित चल रहा था।

पुलिस ने उसके पास से लूट और चोरी का सामान बरामद किया है, जिसमें एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल, पीली धातु की एक चैन, दो अंगूठी और एक मांग टीका, 1250 रुपये नकद, एक 315 बोर का तमंचा, 3 खोखा कारतूस और 2 जिंदा कारतूस शामिल हैं।

मुठभेड़ के बाद घायल अपराधी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मलिंगा एक शातिर किस्म का अपराधी है जिसने आगरा और मथुरा मंडल में कई वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस अब उसके अन्य साथियों और उसके पुराने आपराधिक नेटवर्क को खंगाल रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें