Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश : खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पिकअप से बरामद हुआ लाखों रुपये का 12 कुंतल मिलावटी पनीर

Hapur News : दीपवाली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज के पर्व पर मिलावटखोरो पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जनपद में विशेष अभियान चलाया है। इसी कड़ी में सोमवार की देर रात हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में नेशनल हाईवे स्थित अठसैनी के पास एक ढाबे पर महिंद्रा बोलेरो पिकअप से लाखों रुपये की कीमत का भारी मात्रा में खराब गुणवत्ता का पनीर बरामद हुआ।

खुदाई कर पनीर को गड्ढे में दबाकर नष्ट किया गया

सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी त्यौहारों को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। सूचना मिली थी कि एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन में अमरोहा से हापुड़ की ओर भारी मात्रा में पनीर लाया जा रहा है। जहां पिकअप चालक ने अठसैनी के एक होटल पर खाना खाने के लिए पिकअप को रोक लिया था।

3 लाख 24 हजार रुपये का पनीर बरामद

सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो प्रथम दृष्टि या पनीर मिलावटी और बदबूदार था जिसका टीम ने नमूना ले लिया। इस दौरान पिकअप से 12 कुंतल पनीर बरामद हुआ जिसको जेसीबी मंगा कर गड्ढे में दबाकर नष्ट कर दिया गया। इस बरामद पनीर की कीमत 3 लाख 24 हजार रुपये बताई गई है।

निरंतर जारी रहेगा अभियान

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सुनील कुमार ने बताया कि यह अभियान निरंतर आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गंगवार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें