उत्तर प्रदेश, महाकुम्भ नगर: मौनी अमावस्या में श्रद्धालुओं की हिफाजत के लिए उतरी 1000 से अधिक मेडिकल फोर्स

स्वस्थ महाकुम्भ

उत्तर प्रदेश, महाकुम्भ नगर, 28 जनवरी : मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर महाकुम्भनगर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यूपी सरकार ने 1000 से अधिक मेडिकल फोर्स की तैनाती की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मेले के हर सेक्टर में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें माइनर ऑपरेशन से लेकर मेजर सर्जरी तक की व्यवस्था की गई है। महाकुम्भनगर में 300 स्पेशलिस्ट डॉक्टर सुपर स्पेशल हॉस्पिटल में तैनात किए गए हैं। ये डॉक्टर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। अब तक 2 लाख से अधिक मरीज यहां के केंद्रीय समेत अन्य अस्पतालों में ओपीडी सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं। साथ ही ढाई लाख से अधिक पैथोलॉजी टेस्ट अब तक किए जा चुके हैं।

सुलभता से मिल रहीं स्वास्थ्य सुविधाएं
महाकुम्भ मेला के नोडल चिकित्सा स्थापना डॉक्टर गौरव दुबे ने बताया कि देश-विदेश से आ रहे श्रद्धालु महाकुम्भनगर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ सरकार ने मेले को सुरक्षित और स्वस्थ बनाने के लिए हर संभव कदम उठाया है।

यूपी सरकार के सहयोग से जांच और दवाएं उपलब्ध करा रहे संत
यूपी सरकार के सहयोग से मठ, मंदिरों और अखाड़ों के संत भी श्रद्धालुओं की दवा और जांच में मदद कर रहे हैं। ये संत विभिन्न प्रकार के शिविरों का आयोजन कर रहे हैं। जिसके माध्यम से श्रद्धालुओं को आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक समेत कई प्रकार की चिकित्सा जांच और दवाएं उपलब्ध करा रहे हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img