Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Yamuna Mahasangam 2026: नोएडा में पहली बार होगा श्री यमुना सनातन ज्योति महासंगम, 21 हजार दीपों से जगमगाएगा यमुना तटHimachal Government Scheme: चुराह के देहग्रां पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, बैरागढ़ में CBSE स्कूल खोलने और 182 महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणाHimachal CM Visit: मुख्यमंत्री ने देहग्रां में आम परिवार के साथ गुजारी रात, पहाड़ी व्यंजनों का लिया स्वादHapur News : हापुड़ में ड्रमों में भरा 12 क्विंटल बदबूदार पनीर जब्त, दिल्ली भेजने की थी तैयारीNew Delhi : अंबाला में 1857 के शहीद स्मारक का उद्घाटन, अमित शाह ने कहा यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्थल बनेगाChandigarh : सीनियर दलित कांग्रेस नेता पर हमले और अपमान को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेरावChar Murti Chowk Underpass: ट्रायल के पहले पांच घंटे में अंडरपास से गुजरे करीब 14 हजार वाहन, 8 नवंबर रात 10 बजे तक चलेगा ट्रायलDadri Honey Trap Case: प्रेम जाल में फंसाकर युवक से चार लाख रुपये ऐंठने का आरोप, परेशान होकर खाया जहर, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में अधिवक्ता से सिक्के खरीदने के नाम पर 4.82 लाख रुपये की ठगी

Hapur News : हापुड़ के नगर कचहरी में कार्यरत अधिवक्ता सुनील कुमार अग्रवाल से सिक्के खरीदने के नाम पर साइबर ठगों ने 4.82 लाख रुपये ठग लिए। मामले में अधिवक्ता की तहरीर पर थाना साइबर क्राइम पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मोबाइल और बैंक खाते की डिटेल के आधार पर पुलिस आरोपियों का सुराग लगाने में जुटी है।

सुनील कुमार अग्रवाल ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह पिछले 40 वर्षों से अधिक समय से विधि व्यवसाय का काम कर रहे हैं। 15 अक्टूबर 2025 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से काल आया। काल रिसीव करने पर व्यक्ति ने बताया कि वह पुराने सिक्के-नोट खरीदने का काम करता है और आरबीआई से मान्यता प्राप्त कंपनी का प्रतिनिधि भी है। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित के वाट्सएप पर फर्जी ढंग से तैयार किए आरबीआई के प्रमाण-पत्र भेजे, जिन्हें देखने के बाद पीड़ित आरोपी के झांसे में आ गया।

इसके बाद पीड़ित ने 15 से 18 अक्टूबर 2025 के बीच अपने और रिश्तेदारों के खातों से अमन कुमार, रितिक, लोकेश कुमार, अरुण कुमार, समीर क्षेत्री, पंकज सिंह, बब्लू कुमार, विजय सक्सेना, राज सिंह ज्ञानी एवं शंकर कदयान समेत कुल दस लोगों के बैंक खातों में अलग-अलग किस्तों में कुल 4.82 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। ठगी के बाद भी ठग नहीं रुके। राज सिंह ज्ञानी नाम के आरोपी ने पीड़ित को काल कर 1.50 लाख रुपये अतिरिक्त जीएसटी के नाम पर जमा कराने का दबाव बनाया, जिसके बाद पीड़ित को ठगी का पता चला।

27 अक्टूबर 2025 को पीड़ित ने थाना हापुड़ देहात में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद एसपी से भी मामले की शिकायत की। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले में थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और खातों को फ्रीज करने और ठगों तक पहुंचने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यूट्यूब या इंटरनेट मीडिया पर आने वाले पुराने सिक्के-नोट खरीदने वाले विज्ञापनों पर भूलकर भी विश्वास न करें और कोई भी राशि ट्रांसफर करने से पहले नजदीकी थाने या साइबर सेल से सत्यापन जरूर कराएं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें