राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

Uttar Pradesh : हापुड़ के प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने गोदर्शन धाम की गोशाला का किया भ्रमण, गोमाता का पूजन कर लिया आशीर्वाद

Hapur News : राज्य मंत्री, वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग व हापुड़ के प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने गंगानगरी पहुंचकर गोदर्शन धाम की गोशाला का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गोमाता का पूजन कर आशीर्वाद लिया।

विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया के साथ प्रभारी मंत्री गोदर्शन धाम पहुंचे, जहां आश्रम के मुख्य संचालक एवं महंत संतोषी नंदन महाराज ने उनका स्वागत किया।

प्रभारी मंत्री ने आश्रम परिसर स्थित गोशाला में देशी नस्ल की विभिन्न प्रजातियों की गायों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि कई विलुप्तप्राय गो-प्रजातियों का इस गोशाला में संरक्षण किया गया है, जो वास्तव में सराहनीय और हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के संरक्षण कार्यों में सक्षम लोगों को भी आगे आकर सार्थक सहयोग करना चाहिए।

आश्रम एवं गोशाला परिसर में केपी मलिक ने गोमाता का पूजन व आरती भी की। महंत संतोषी नंदन महाराज ने बताया कि उनका प्रयास है कि देश की सभी प्रमुख गोवंशीय प्रजातियों का संरक्षण इस गोशाला में हो तथा उनका संवर्धन किया जा सके। उन्होंने सभी से देशी नस्ल की गायों का पालन करने का भी आह्वान किया।

इस अवसर पर राहुल उपाध्याय, दीपक गौड़, करण राय गौतम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button