Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश : कार्तिक मेले में धीरे-धीरे बढ़ने लगी रंगत, श्रद्धालुओं का आगमन शुरू

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर के खादर में कार्तिक मेले में धीरे-धीरे रंगत बढ़ने लगी है। शुक्रवार को मेला स्थल पर सबसे पहले मेरठ और हापुड़ सेक्टर में कई परिवारों ने पड़ाव डाल दिया है। शनिवार से मेले में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगेगी। हालांकि, मेला स्थल पर अभी तैयारियां अधूरी हैं। इसके साथ शिविर लगाने और स्नान के लिए घाट बनाने का काम पूरा नहीं हुआ है।

एक नवंबर को देवोत्थान एकादशी पर गंगा मेले का विधि-विधान से शुभारंभ किया जाएगा। मेला पूजन में सात दिन बचे हैं। इसलिए मेले में दुकानदार अपना सामान लेकर पहुंचने लगे हैं। श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए झूले, हिंडोला व नाव, मौत का कुआं आदि साधन तैयार हो रहे हैं।

मेले में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। मेरठ और हापुड़ सेक्टर में कई परिवार ने यहां पर पड़ाव डाल दिया है। उन लोगों का कहना है कि भाई दूज के बाद वह घर से आ गए हैं। अब मेला समापन के बाद ही जाएंगे। आज यानि शनिवार से यहां श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो सकता है।

क्योंकि सबसे पहले यहां पर गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। उसके बाद आंवला नवमी और फिर एकादशी का स्नान होगा। गढ़मुक्तेश्वर के एसडीएम श्रीराम यादव ने बताया कि मेले की तैयारियों में तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। समय रहते कार्य पूरा कर लिया जाएगा। मुख्य मार्ग का काम पूरा हो गया है। जैसे जैसे श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी वैसे वैसे ही सुविधा शुरू कर दी जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें