Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Bihar Election 2025: शिवराज सिंह चौहान का बिहार में तीखा हमला, बोले- इंडिया गठबंधन भस्मासुर की तरह

Bihar Election 2025: शिवराज सिंह चौहान का बिहार में तीखा हमला, बोले- इंडिया गठबंधन भस्मासुर की तरह

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के माहौल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैकुंठपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन भस्मासुर की तरह है, जो अगर जनता का आशीर्वाद पा गया तो उन्हें जलाकर भस्म कर देगा। चौहान ने कहा कि आरजेडी और महागठबंधन ने बिहार को कभी शांति नहीं दी, बल्कि अपराध, भ्रष्टाचार और माफियाओं का साम्राज्य खड़ा किया। उन्होंने कहा कि शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट देकर इन दलों ने फिर से अपना असली चेहरा दिखा दिया है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब आरजेडी की सरकार थी तब बिहार में माफिया, अपराधी और गुंडों का बोलबाला था। आम आदमी भय और असुरक्षा के साए में जीने को मजबूर था। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन का लक्ष्य सिर्फ सत्ता है, जबकि एनडीए का लक्ष्य जनता का कल्याण है। उन्होंने कहा कि “इंडिया गठबंधन जंगलराज चाहता है, लेकिन एनडीए मंगलराज चाहता है — ऐसा राज जिसमें जनता का विकास और सुख-शांति हो।”

सभा को संबोधित करते हुए शिवराज ने रामराज की परिभाषा समझाते हुए कहा, “रामराज का मतलब है हमारे बच्चे IIT और IIM में पढ़ें, रामराज का मतलब है AIIMS जैसे अस्पताल बनें, गांवों में पक्की सड़कें बनें, बिजली हर घर तक पहुंचे, किसानों के खेतों में पानी पहुंचे और हर बच्चे को अच्छे स्कूलों में शिक्षा मिले।”

उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस बार बिहार में फिर से विकास, सुरक्षा और सुशासन की सरकार चुनें। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार का उद्देश्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि बिहार को देश के अग्रणी राज्यों में लाना है।

 

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें