Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने नेह नीड फाउंडेशन के वार्षिक कार्यक्रम में की शिरकत

Hapur News : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में आयोजित नेह नीड फाउंडेशन के वार्षिक कार्यक्रम में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि भारत के भविष्य के निर्माण के लिए बहुत सी संस्थाएं काम कर रही हैं, उनमें से नेह नीड फाउंडेशन एक मुख्य संस्था है। ऐसी ही संस्थाओं के मिलकर काम करने से भारत का नव निर्माण होगा।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भारत में चल रही एसआईआर प्रक्रिया पर विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष भारत को बंगलादेश बनाना चाहता है और यह भारत के लोकतंत्र का दुर्भाग्य है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आलोचना के लिए आलोचना नहीं करते, उन्हें नरेंद्र मोदी से नफरत है। नरेंद्र मोदी यदि कोई राष्ट्र के हित में फैसला लेते हैं, तब वह उसका विरोध करते हैं, सड़क पर आकर विरोध करते हैं।

उन्होंने कहा कि जब से राहुल गांधी के साथ अखिलेश यादव आए हैं, तब से वह भी अनर्गल बातें करते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी का राहु अखिलेश यादव के सिर पर चढ़ गया है और इसलिए अखिलेश यादव उल्टी सीधी बात करते हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि 2027 का चुनाव आने वाला है, अखिलेश यादव को भारतीय लोकतंत्र की गरिमा को समझते हुए चुनावों की तैयारी करनी चाहिए और समाजवादी विचारधारा को जोड़ना चाहिए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें