Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में ऐतिहासिक रोजगार मेला, 400 युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज में समाजसेवी अर्जुन चौधरी के नेतृत्व में एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले ने क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए नई उम्मीद की किरण जगाई। मेले में हजारों की संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से करीब एक हजार युवाओं ने विभिन्न कंपनियों में आवेदन किया, जबकि लगभग 400 अभ्यर्थियों का चयन उनकी योग्यता के आधार पर किया गया।

चयनित अभ्यर्थियों को गुजरात, नोएडा, पंजाब और गुरुग्राम सहित देश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। रोजगार मेले में मल्टीनेशनल और प्रतिष्ठित कंपनियों की भागीदारी रही, जिससे युवाओं को सीधे साक्षात्कार और चयन का अवसर मिला।

इस अवसर पर समाजसेवी अर्जुन चौधरी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र का समग्र विकास तभी संभव है, जब वहां के युवाओं को साथ लेकर आगे बढ़ा जाए। बेरोजगारी केवल आर्थिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक समस्या भी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है, ताकि रोटी, कपड़ा और मकान जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के संकट को दूर किया जा सके।

अर्जुन चौधरी ने कहा कि हर मां-बाप का सपना होता है कि जिन बच्चों को उन्होंने मेहनत से पढ़ाया-लिखाया है, वे आगे बढ़कर परिवार और समाज का सहारा बनें। इसी सोच के साथ क्षेत्र में पहली बार मल्टीनेशनल कंपनियों से संपर्क कर रोजगार मेले का आयोजन कराया गया। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और खालीपन के कारण कई युवा गलत संगत और गलत रास्तों की ओर बढ़ रहे हैं, जो उनके भविष्य के लिए घातक है। ऐसे में रोजगार ही युवाओं को सही दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है।

उन्होंने क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सेवाओं और औद्योगिक विकास की आवश्यकता पर भी जोर दिया। अर्जुन चौधरी ने कहा कि यदि क्षेत्र में उद्योगों का विस्तार होता है तो स्थानीय युवाओं को अपने ही इलाके में रोजगार मिलेगा। वर्तमान में कई बड़ी कंपनियों में बाहरी लोग कार्यरत हैं, जबकि स्थानीय युवा बेरोजगार हैं, जिसे बदलना जरूरी है।

वहीं रोजगार मेले के स्टेट कोऑर्डिनेटर संजय ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि मेले में आए हजारों अभ्यर्थियों में से करीब एक हजार ने आवेदन किया, जिनमें से लगभग 400 युवाओं का चयन किया गया।

संजय ने समाजसेवी अर्जुन चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की जो पहल अर्जुन चौधरी द्वारा की गई है, वह अत्यंत सराहनीय है और अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

रोजगार मेले की सफलता से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और युवाओं के चेहरे पर भविष्य को लेकर नई उम्मीद साफ नजर आई। यह आयोजन गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में रोजगार और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें