Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, सभी तैयारियां हुई पूरी

Hapur News : हापुड़ जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर करीब 300 स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलक्ट्रेट में डीएम अभिषेक पांडेय और पुलिस लाइन में एसपी ज्ञानंजय सिंह सुबह 8 बजे तिरंगा झंडा फहराएंगे।

कलक्ट्रेट और पुलिस लाइन में ध्वजारोहण

कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण के साथ विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा विकास भवन, सभी ब्लॉक, ग्राम पंचायतों के अलावा पार्टी कार्यालयों और निजी संस्थानों पर भी तिरंगा फहराया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था

एसपी ज्ञानजंय सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क है। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सभी आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं।

महापुरुषों की प्रतिमाओं को सजाया गया

आजादी के उत्सव को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के लिए जिले के सभी सरकारी कार्यालयों और महापुरुषों की प्रतिमाओं को सजाया गया है। मेरठ तिराहा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर, नगर पालिका स्थित महात्मा गांधी, अतरपुरा स्थित जवाहर लाल नेहरू और अटल पार्क स्थित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं को फूल माला और रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।

तैयारियां पूरी

एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के दौरान जिले में प्रस्तावित बड़ी परियाजनाओं से भी लोगों को अवगत कराया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें