Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठकLucknow : किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द- मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में अवैध पटाखा भंडारण का भंडाफोड़, लाखों रुपये के पटाखे बरामद, दो आरोपी हिरासत में

Hapur News : हापुड़ पुलिस ने दीपावली पर्व से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मोदीनगर रोड पर स्थित एक मकान पर छापा मारा। पुलिस ने मोहल्ला जसरूपनगर स्थित इस मकान से बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं।

सीओ वरुण मिश्रा ने दी जानकारी

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट को सूचना मिली थी कि मोदीनगर रोड स्थित मोहल्ला जसरूपनगर में एक मकान में अवैध रूप से पटाखों का स्टाॅक किया हुआ है। इस सूचना पर उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट व पुलिस टीम के साथ शनिवार देर शाम मौके पर छापा मारा।

मकान से बरामद हुए लाखों रुपये के पटाखे

इस दौरान मकान की प्रथम मंजिल पर एक कमरे में लाखों रुपये की कीमत के पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने मौके से दो आरोपी को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। सीओ ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें