Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

उत्तर प्रदेश : मथुरा में पति का पत्नी पर चाकू से हमला, बचाने आए पड़ोसी भी हुए घायल

Mathura News (सौरभ) : मथुरा के कोतवाली क्षेत्र की राधिका बिहार कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी समेत चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक किराएदार की हालत गंभीर है जिसे आगरा रेफर किया गया है।

घटना के अनुसार, गजेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी पूजा को शराब छोड़ने का वादा करके घर वापस बुलाया और फिर उस पर चाकू से हमला कर दिया। पूजा की चीख-पुकार सुनकर उसका भाई, मां और पड़ोसी किराएदार दीपक चौधरी उसे बचाने पहुंचे, लेकिन गजेंद्र ने उन पर भी हमला कर दिया।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पूजा ने बताया कि उसका पति गजेंद्र कुछ नहीं करता और फ्रॉड करके लोन लेता है। उसने पहले भी उसके साथ मारपीट की थी, जिसमें उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई थी।

सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए हैं और मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें