उत्तर प्रदेश : दीपावली पर हापुड़ पुलिस की मानवीय पहल, थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने जरूरतमंदों के साथ मनाई दिवाली

Hapur News (शाहरुख़ खान) : हापुड़ पुलिस ने दीपावली के अवसर पर एक मानवीय पहल की। थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने जरूरतमंदों के साथ दिवाली का उत्सव मनाकर संवेदनशीलता का परिचय दिया। शनिवार को गश्त के दौरान थाना प्रभारी विजय गुप्ता की नजर सड़क किनारे मिट्टी के दीपक बेच रही कुछ गरीब महिलाओं पर पड़ी।

पुलिस की पहल से गरीब महिलाओं के चेहरों पर खुशी

उन्होंने बिना किसी औपचारिकता के उनके पास जाकर दीपक खरीदे और उनके बच्चों को मिठाइयां भी बांटीं। पुलिस की इस पहल से गरीब महिलाओं के चेहरों पर खुशी लौट आई। इस अवसर पर एक बुजुर्ग महिला ने थाना प्रभारी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनकी दी गई रोशनी सबके जीवन में उजाला भर दे।

समाज में संवेदनशीलता का परिचय

मौके पर मौजूद लोगों ने भी हापुड़ पुलिस की इस पहल की सराहना की और कहा कि पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखती है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता का भी परिचय देती है। थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि दीपावली सिर्फ रोशनी का पर्व नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में खुशियां बांटने का भी अवसर है।

पुलिस का दायित्व

उन्होंने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में सहयोग और सकारात्मकता का संदेश देना भी है। पुलिस टीम दीपक को खरीदने के बाद उन्हें थाने में लगायेगी। पुलिस की इस पहल से क्षेत्र में मानवीयता और अपनत्व का भाव देखने को मिला।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया

स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसी पहल से समाज में पुलिस के प्रति विश्वास और सम्मान को और मजबूत करती हैं। हापुड़ पुलिस की इस मानवीय पहल की हर तरफ प्रशंसा हो रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img