उत्तर प्रदेश : यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हुई, शिनाख्त के लिए होगा DNA टेस्ट

Mathura News : मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर थाना बलदेव क्षेत्र के अंतर्गत 127 माइल स्टोन पर हुए भीषण सड़क हादसे में मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या 13 से बढ़कर 18 हो गई है। मथुरा के सीएमओ डॉ. राधा बल्लभ ने इस आंकड़े की आधिकारिक पुष्टि की है।

हादसा घने कोहरे और तेज रफ्तार के कारण हुआ, जब एक के बाद एक 7 बसें और 3 छोटी गाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई और आग लग गई।

शवों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है, इसलिए प्रशासन ने इन शवों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए सैंपल भेजने का निर्णय लिया है। अब तक केवल 3 मृतकों के शवों की पहचान हो सकी है, जिन्हें कानूनी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

मथुरा प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट पर है। सीएमओ राधा बल्लभ ने बताया कि घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं और पोस्टमार्टम हाउस पर भी विशेष व्यवस्था की गई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img