Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Uttar Pradesh : हापुड़ में हिस्ट्रीशीटर राशिद लंबू की चाकू मारकर हत्या का मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अलीनगर में गुरुवार सुबह हिस्ट्रीशीटर राशिद लंबू की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक पर उसके ही पड़ोसी चार सगे भाइयों ने कुल 18 चाकू के वार किए। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला अलीनगर निवासी राशिद लंबू दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था और नगर कोतवाली क्षेत्र का जाना-पहचाना हिस्ट्रीशीटर था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 7 बजे वह बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद दूध लेकर घर लौट रहा था। घर के पास ही पड़ोसियों से उसका कुछ विवाद हो गया। विवाद बढ़ते ही पड़ोसी सगे भाई सुलेमान, इमरान, राशिद और सूफियान धारदार चाकुओं के साथ वहां पहुंच गए और राशिद लंबू पर एक के बाद एक 18 चाकू के वार कर दिए। घटना में राशिद लंबू की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के भाई ने चार सगे भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों में दो आरोपियों राशिद और सुलेमान को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने तीसरे आरोपी सूफियान को भी चितौली तिराहे के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि इस हत्याकांड में अब तक तीन आरोपी राशिद, सुलेमान और सूफियान को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किए गए दो चाकू भी बरामद कर लिए गए हैं। बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें