उत्तर प्रदेश : गाइनोकोलॉजिस्ट डॉक्टर मल्होत्रा दंपती को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, राज्यपाल गुलाब चंद्र कटारिया ने किया सम्मानित

Agra News : इंडियन सोसाइटी ऑफ एस्थेटिक एंड रिजिनेटिव गायनेकोलॉजी (इनसर्ग) की चंडीगढ़ में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक कांफ्रेंस में उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के एमडी और प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा तथा रेनबो आईवीएफ की एमडी एवं बांझपन विशेषज्ञ डॉ. जयदीप मल्होत्रा को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद्र कटारिया ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उन्हें स्त्री रोग विज्ञान (गायनेकोलॉजी) के क्षेत्र में उल्लेखनीय शोध और अग्रणी योगदान के लिए प्रदान किया गया।

डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने एंडोमेट्रियोसिस पर जागरूकता फैलाई

डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने एंडोमेट्रियोसिस जैसी गंभीर बीमारी पर चर्चा करते हुए कहा कि यह समस्या आज लाखों महिलाओं को प्रभावित कर रही है, लेकिन जागरूकता की कमी के कारण इसका सही समय पर निदान नहीं हो पाता। उन्होंने बताया कि एंडोमेट्रियोसिस के कारण महिलाओं को गंभीर पीड़ा, बांझपन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उनके शोध और नवीनतम उपचार पद्धतियों ने इस क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं।  इसके अलावा पीआरपीस्टेम, एस्थेटिक गायन न्यू सुपरस्पेशलिटी और आईवीएफ में आई की भूमिका पर भी व्याख्यान दिया।

डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने एस्थेटिक गायनेकोलॉजी पर दिया विशेष प्रशिक्षण

बांझपन और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग कॉस्मेटिक वर्कशॉप में एस्थेटिक गायनेकोलॉजी के नवीनतम तकनीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में महिलाएेस सिर्फ स्वास्थ्य बल्कि सौंदर्य संबंधी समस्याओं को लेकर भी जागरूक हो रही हैं। एस्थेटिक गायनेकोलॉजी इसी आवश्यकता को पूरा करती है। उनके द्वारा विकसित उपचार पद्धतियों ने कई महिलाओं के जीवन में नया आत्मविश्वास भरा है। उन्होंने माइक्रोबायोम साइंस एंड एजिंग पर ऑरेशन दिया।

डॉक्टर जयदीप को इनसर्ग की कमान

इस मौके पर डॉ. जयदीप को 2025-2027 की इनसर्ग की कमान सौंपी गई। इस अवसर पर डॉक्टर नरेंद्र मल्होत्रा और डॉक्टर जयदीप मल्होत्रा की लिखी बुक मैनुअल ऑफ एस्थेटिक फंक्शनल रिजनरेटिव गायनी और डॉ. निहारिका मल्होत्रा की इनसर्ग न्यू लेटर का विमोचन किया गया।

ये रहे मौजूद

रेनबो आईवीएफ की डॉक्टर शिवालिका ने फेस आई एस्थेटिक पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर आईएसएआरजी की प्रेसिडेंट डॉक्टर रागिनी अग्रवाल, जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर प्रीति जिंदल, डॉक्टर लीला व्यास, डॉक्टर मिलिंद शाह और डॉक्टर तनुजा समेत कई डॉक्टर मौजूद रहे। इसके अलावा आगरा के डॉक्टरों ने भी भाग लिया।

Hot this week

Bulandshahar : बुलंदशहर में नकली क्रीम फैक्ट्री का भंडाफोड़, 600 किलो मिलावटी क्रीम नष्ट

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में खाद्य सुरक्षा विभाग...

Topics

Bulandshahar : बुलंदशहर में नकली क्रीम फैक्ट्री का भंडाफोड़, 600 किलो मिलावटी क्रीम नष्ट

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में खाद्य सुरक्षा विभाग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img