Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

 उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा: सड़कों के किनारे से 12 अवैध ठेली-पटरी जब्त

उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा: सड़कों के किनारे से 12 अवैध ठेली-पटरी जब्त
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सड़कों के किनारे अवैध रूप से लगने वाले खोखा, ठेली- पटरी पर प्राधिकरण की तरफ से कार्रवाई जारी है।

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सड़कों के किनारे अवैध रूप से लगने वाले खोखा, ठेली- पटरी पर प्राधिकरण की तरफ से कार्रवाई जारी है। प्राधिकरण के ओएसडी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि अर्बन सर्विसेज विभाग की तरफ से सोमवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति चौक से एक मूर्ति चौक तक अवैध रूप से लग रही ठेली-पटरी, झुग्गी व अस्थायी दुकानों को हटवाया गया। करीब 12 ठेली-पटरी को जब्त कर लिया गया है। वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में मैनेजर शुभांगी तिवारी, सहायक मैनेजर नरेश गुप्ता सहित अर्बन सर्विसेस विभाग की पूरी टीम शामिल रही। उन्होंने बताया कि सड़कों के किनारे अवैध ठेली-पटरी लगने से यातायात बाधित होता है।

इसे ध्यान में रखते हुए सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सड़कों के किनारे ठेली-पटरी लगाकर यातायात को बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें