Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Odisha Cuttack Violence: दुर्गा विसर्जन जुलूस में दो गुटों की झड़प के बाद इंटरनेट सेवाएं 36 घंटे के लिए बंद

Odisha Cuttack Violence
Odisha Cuttack Violence: दुर्गा विसर्जन जुलूस में दो गुटों की झड़प के बाद इंटरनेट सेवाएं 36 घंटे के लिए बंद

Odisha Cuttack Violence:  ओडिशा के कटक में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान दो गुटों की झड़प और पत्थरबाजी के बाद पुलिस पर हमला हुआ। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं 36 घंटे के लिए बंद कर दीं।

Odisha Cuttack Violence:कटक में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान हिंसा

4 अक्टूबर की रात ओडिशा के कटक में दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान माहौल अचानक बिगड़ गया। भुसानी टाइम पर निकले जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद बढ़ा और देखते ही देखते पत्थरबाजी शुरू हो गई। स्थिति को संभालने पहुँची पुलिस पर भी उपद्रवियों ने हमला कर दिया, जिसमें डीसीपी रिशिकेश खिल्लरी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Cuttack Violence: दो गुटों में हिसंक झड़प, इंटरनेट बंद..सोशल मीडिया बैन, 13 क्षेत्रों में लगा कर्फ्यू - Punjab Kesari

Odisha Cuttack Violence: फौरन कार्रवाई और गिरफ्तारी

कटक के एडिशनल पुलिस कमिश्नर नरसिंह भोलो ने बताया कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि हालात काबू में हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जुलूस मार्ग पर पुलिसकर्मी छतों से निगरानी रख रहे हैं ताकि कोई नई वारदात न हो सके।

Odisha Violent Clash Between Two Groups During Idol Immersion In Cuttack Updates Internet Services Suspended - Amar Ujala Hindi News Live - कटक में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल:पुलिस पर हमला; तनाव

सरकार का बड़ा कदम – इंटरनेट सेवाएं बंद

स्थिति को देखते हुए ओडिशा सरकार ने रविवार सुबह आदेश जारी कर कटक म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, कटक डेवलपमेंट अथॉरिटी और 42 मौजा क्षेत्र में 36 घंटे के लिए मोबाइल डेटा और ब्रॉडबैंड सेवाएं बंद कर दीं।
प्रशासन ने यह कदम अफवाहों और साम्प्रदायिक संदेशों के प्रसार को रोकने के लिए उठाया है। जिला प्रशासन ने कहा कि यह फैसला “शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने” के लिए जरूरी था। हालांकि, लोगों को इससे दिक्कत हो रही है — ऑनलाइन क्लासेस, बिजनेस और डिजिटल पेमेंट जैसी सेवाएं ठप हो गई हैं।

Odisha Cuttack Violence: मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी और नवीन पटनायक की अपील

पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना को “चिंताजनक” बताते हुए कहा कि कटक हमेशा भाईचारे का शहर रहा है, ऐसे हादसे शर्मनाक हैं। वहीं, मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने सभी समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने कहा, “किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी, और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।”

Odisha Cuttack Violence: हाई अलर्ट पर कटक

वर्तमान में शहर के दरगाह बाजार, मंगलबाग, पुरीघाट, लालबाग, बिदानसी, मार्कटनगर, सीडीए फेज-II, मालगोदाम, बड़मबाड़ी, जगतपुर और सदर थाना क्षेत्रों में सुरक्षा बल तैनात हैं। पुलिस की लगातार गश्त जारी है।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि अब बाजार समय से पहले बंद हो रहे हैं और लोग घरों में रहना पसंद कर रहे हैं। एक दुकानदार ने कहा — “पूजा का माहौल खराब हो गया, इंटरनेट बंद होने से परिवार से भी बात नहीं हो पा रही।”

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें