उत्तर प्रदेश : परिनिर्माण दिवस पर हापुड़ में भव्य आयोजन, मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बाबा साहब को किया नमन

Hapur News : हापुड़ में शनिवार को परिनिर्माण दिवस बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल हापुड़ पहुंचे और मेरठ तिराहे पर स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री ने सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक महान व्यक्तित्व बाबा साहब को नमन करते हुए कहा कि परिनिर्माण दिवस केवल एक ऐतिहासिक तिथि नहीं बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा का महत्वपूर्ण स्रोत है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बाबा साहब ने अपने ज्ञान, संघर्ष और न्यायप्रियता से भारत को नई दिशा प्रदान की और आज का युवा यदि उनके विचारों को अपनाए तो देश और तेजी से प्रगति कर सकता है।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत में यह भी कहा कि सरकार संविधान की प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और पूरी प्रतिबद्धता व पारदर्शिता के साथ कार्यरत है। उन्होंने बताया कि संविधान के अनुरूप लिए जा रहे निर्णय देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम साबित हो रहे हैं। मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विकास योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की तथा जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहा और शहर के विभिन्न स्थानों पर भी परिनिर्माण दिवस से जुड़े छोटे-छोटे कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कविता माधरे, जिला महामंत्री पुनीत गोयल, श्यामेंद्र त्यागी, मोहन सिंह, कुणाल चौधरी, विनोद गुप्ता, अलका निम, विजय शर्मा, अमित शर्मा, जयभगवान शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img