उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को फार्मर रजिस्ट्री करना अनिवार्य हो गया है। कृषि उप निदेशक रामजतन मिश्रा ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए जिले के सभी लेखपाल, कृषि विभाग के कर्मचारी, ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ जनसेवा केंद्रों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द फार्मर रजिस्ट्री के लिए मिले लक्ष्य को पूरा करें, जिससे किसानों को सरकारी योजनाओं को लाभ मिल सके। विभाग को जिले से 61 हजार फार्मर रजिस्ट्री करानी है, जिसके तहत अब तक 31700 किसानों की रजिस्ट्री हो चुकी है।

फार्मर रजिस्ट्री करने पर किसानों को फसल बीमा कराने में आसानी होगी, साथ ही कृषि विभाग से परामर्श ले सकते हैं। कृषि उपकरणों के वितरण में फार्मर रजिस्ट्री करने वाले किसानों को प्राथमिकता मिलेगी। रजिस्ट्री कराने के बाद किसान को खेती पर ऋृण लेने में सहूलियत होगी।

रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ न्यूयॉर्क की बारिश में भीगने से बचने के लिए कार की ओर भागे, वीडियो वायरल- देखें

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img