उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: व्यापारियों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष बाल किशन गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी रमतेराम रोड स्थित कंपनी बाग पहुंचे, जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष बाल किशन गुप्ता ने कहा कि नेताजी ने तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा देकर देश के सभी वर्गों को जोड़ा था, जिन्हेंने देश की आजादी की क्रांति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। देशवासियों से उनके आदर्शों पर चलकर सदैव कर्तव्य का पालन करना चाहिए। इस दौरान पंडित अशोक भारतीय ने कहा कि नेता जी के विचारों को स्कूली पुस्तकों में शामिल करते हुए बच्चों को देशप्रेम के प्रति जागरूक करना चाहिए। इस दौरान सौरभ यादव, आशु पंडित, प्रमोद गुप्ता, रमेश चंद गुप्ता, सुधांशु, जाकिर सेफी आदि मौजूद थे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img