उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: एलएलबी की परीक्षा में नकल करते चार पकड़े

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद।एलएलबी की विषम सेमेस्टर परीक्षा के दौरान बुधवार को फिर चार छात्र नकल करते पकड़े गए। रॉयल कॉलेज में एक छात्र से सात-आठ पर्चियां और हाईटेक में एक छात्र के पास गाइड का पूरा पेज बरामद हुआ है। वहीं एमएमएच एक छात्र अपने हाथ पर नकल लिखकर लाया और उसी से परीक्षा कर रहा था। जबकि दूसरा प्रिंट की हुई पर्ची से नकल करते पकड़ा गया। जिले के कॉलेजों में यूजी-पीजी एवं प्रोफेशन विषयों की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। बुधवार को परीक्षा के दौरान चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के उड़न दस्ते में शामिल डॉ. विनय कुमार चिकारा, डॉ. रोहताश तोमर तथा डॉ. शैलेंद्र तोमर ने जिले के विभिन्न कॉलेजों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान हाईटेक कॉलेज में शक के आधार पर एक छात्र की तलाशी ली गई तो उसके पास से गाइड का पूरा पेज मिला। वहीं डासना के ही रॉयल कॉलेज ऑफ लॉ में एक छात्र पर्ची से नकल कर रहा था। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से सात-आठ पर्चियां बरामद हुईं। दल के सदस्य डॉ. विनय कुमार चिकारा ने बताया कि दोनों ही छात्रों की सूचना विश्वविद्यालय को भेज दी गई। इनके अलावा दो छात्रों को प्रश्न पत्र पर लिखने और बंद स्मार्ट वॉच मिलने पर चेतावनी देकर छोड़ दिया।

एमएमएच में हाथ पर नकल लिखकर पहुंचा छात्र, दूसरे से मिली पर्ची

एमएमएच कॉलेज में एलएलबी की परीक्षा में दो छात्रों को नकल करते पकड़ा गया। एक छात्र हाथ पर नकल लिखकर लाया था। तो दूसरा छात्र पर्ची से नकल कर रहा था। पहली शिफ्ट में नकल कर रहे दोनों ही छात्रों को कॉलेज के उड़ाका दल ने धर लिया। कॉलेज प्रशासन ने दोनों छात्रों की सूचना विश्वविद्यालय को भेज दी है। कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. संजय सिंह ने बताया कि पहली शिफ्ट में कुल 680 में से 603 ने परीक्षा दी और 77 ने छोड़ दी। दूसरी पाली में कुल 124 में से 116 ने परीक्षा दी और आठ गैरहाजिर रहे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img