Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: आठ गांवों के किसान होंगे मालामाल, हरनंदीपुरम के लिए जमीन खरीदेगा जीडीए, मांगा प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: आठ गांवों के किसान होंगे मालामाल, हरनंदीपुरम के लिए जमीन खरीदेगा जीडीए, मांगा प्रस्ताव
गाजियाबाद के आठ गांवों में किसान जल्द ही मालामाल होने जा रहे हैं। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) इन गांवों की जमीन पर हरनंदीपुरम टाउनशिप विकसित करेगा

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। गाजियाबाद के आठ गांवों में किसान जल्द ही मालामाल होने जा रहे हैं। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) इन गांवों की जमीन पर हरनंदीपुरम टाउनशिप विकसित करेगा। क्षेत्र के विकास की बयार बहेगी और टाउनशिप के आसपास की जमीन भी महंगी होगी, साथ ही कारोबार के भी नए विकल्प खुलेंगे। जीडीए की इस टाउनशिप में बड़े कमर्शियल हब विकसित करने की योजना है। टाउनशिप में आईटी प्रोजेक्ट्स आएंगे और युवाओं को रोजगार के मौके मिलेंगे।

जीडीए ने पिछले 20 वर्षों में कोई नई आवासीय योजना विकसित नहीं की है। 2004 में मधुबन- बापूधाम आवासीय योजना आई थी, उसके बाद प्राधिकरण कोई नई योजना नहीं ला पाया। योजना को लेकर जीडीए अधिकारी उत्साहित हैं लोगों को भी इस टाउनशिप का बड़ा इंतजार है। योजना में रेजीडेंशियल प्लॉट पाकर लोग यहां अपना आशियाना बना सकेंगे। योजना की अच्छी कनेक्टिविटी के चलते जीडीए को इस टाउनशिप से बड़ी उम्मीदें हैं। यह टाउनशिप शासन के सहयोग से विकसित होगी। जीडीए की प्रस्तावित टाउनशिप राजनगर एक्सटेंशन से सटी होगी। यहां से पांच से 10 मिनट के रास्ते पर दिल्ली- मेरठ रैपिड रेल, दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस-वे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे योजना के पंख देने का काम करेंगे। दिल्ली- मेरठ और सोनीपत तक काम धंधा करने वाले लोग हरनंदीपुरम टाउनशिप में आशियाना बना सकेंगे। यह सभी डेस्टिनेशन योजना से मात्र 30 मिनट की दूरी पर होंगे, इसलिए लोग आराम आना- जाना कर सकेंगे।

इन आठ गांवों की जमीन खरीदेगा जीडीए
टाउन‌शिप विकसित करने के लिए जीडीए मोरटा, भनेड़ा खुर्द, मथुरापुर, नंगला फिरोजपुर, चंपतनगर, शमशेरा, भोवापुर और शाहपुर गांव की 462 हेक्टेयर जमीन खरीदेगा। जीडीए ने इन गांवों के 839 गाटा सार्वजनिक किए हैं, जो 463 किसानों के स्वामित्व में हैं। इनमें 239 गाटा केवल नंगला फिरोजपुर के हैं। जीडीए ने 15 दिन में आपत्तियां आमंत्रित करते हुए किसानों से बातचीत शुरू कर दी है। जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यदि व्यक्ति को गाटा संख्या को लेकर कोई आपत्ति है तो वह जीडीए से संपर्क कर सकता है।

निजी डेवलपर्स को न दें जमीन
जीडीए सचिव ने बताया कि टाउनशिप के लिए चिन्हित जमीन का सौदा किसान किसी निजी डेवनपर के साथ न करें। किसानों से प्रस्ताव मांगा गया है ताकि आपसी सहमति के आधार पर टाउनशिप के लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। जीडीए वीसी अतुल वत्स ने बताया कि इस जनहितकारी योजना के लिए काश्तकार सहयोग करें, उनकी सहमति के आधार पर ही जीडीए नियमानुसार जमीन की खरीदारी करेगा, किसी के बहकाए में न आएं।

521 हेक्टेयर में आएगी टाउनशिप
जीडीए अधिकारियों के मुताबिक हरनंदीपुरम योजना को 521 हेक्टेयर में विकसित करने की योजना है। योजना के लिए ग्राम समाज की 27 हेक्टेयर जमीन चिन्हित की गई है। इसके अलावा 30 हेक्टेयर जमीन पहले से ही जीडीए के पास मौजूद है। बाकी 462 हेक्टेयर जमीन किसानों से सहमति के आधार पर खरीदी जाएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें