Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: टास्क पूरा कर कमाई का झांसा देकर चार लोगों से 43.44 लाख ठगे

उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद: टास्क पूरा कर कमाई का झांसा देकर चार लोगों से 43.44 लाख ठगे
साइबर ठगों ने घर बैठे मोटे मुनाफे का झांसा देकर चार लोगों से करीब 43.44 लाख रुपये हड़प लिए। जालसाजों ने अलग-अलग तरीकों से ठगी को अंजाम दिया

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद। साइबर ठगों ने घर बैठे मोटे मुनाफे का झांसा देकर चार लोगों से करीब 43.44 लाख रुपये हड़प लिए। जालसाजों ने अलग-अलग तरीकों से ठगी को अंजाम दिया। इंदिरापुरम, राजनगर एक्सटेंशन, वसुंधरा और शालीमार गार्डन एक्सटेंशन के रहने वाले पीड़ितों ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार, साइबर ठग लोगों को घर बैठे मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लगातार ठग रहे हैं। इसी क्रम में साइबर अपराधियों ने इंदिरापुरम, राजनगर एक्सटेंशन, वसुंधरा और शालीमार गार्डन एक्सटेंशन के रहने वाले चार लोगों से को फंसाया और उनसे 43.44 लाख रुपये ठग लिए। साइबर ठगों ने शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक के अवधेश पाल से 16.60 लाख रुपये, राजनगर एक्सटेंशन के अमित भटनागर से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 6.60 लाख रुपये, वसुंधरा ज्ञानदीप अपार्टमेंट के नीरज गुलाटी से 5.64 लाख रुपये और इंदिरापुरम शक्ति खंड चार के यूसुफ अंसारी से 14.60 लाख रुपये ऑनलाइन टास्क पूरा कर घर बैठे कमाई करने का झांसा देकर ठगी की। इन सभी ने मुनाफे के लालच में ठगों को रकम देते रहे, लेकिन जब रकम वापस नहीं मिली तो चारों को ठगी का एहसाल हुआ। फिर इन्होंने साइबर अपराध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।

ऑनलाइन टास्क पूरा कर कमाई का दिया लालच

ठगों ने शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक के रहने वाले अवधेश पाल को मेसेज करके घर बैठे ऑनलाइन टास्क पूरा कर कमाई करने का लालच दिया। शातिरों ने टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर उन्होंने रिव्यू करने का टास्क दिया और फिर रोजाना 800 से 1500 रुपये तक कमाई करने का लालच दिया। इसी बीच शातिरों उन्होंने 10 हजार रुपये से काम शुरु करने की बात कहकर रुपये लेने शुरु किए। कई बार में ठगों ने 18 अलग-अलग बैंक खाते और कई यूपीआई आईडी के जरिये 16,60,308 रुपये ट्रांसफर करा लिए। उन्होंने जब रुपये वापस लेने का प्रयास किया और रकम नहीं मिली तो ठगी का पता चला।

शेयर ट्रेडिंग से कमाई का दिया लालच

राजनगर एक्सटेंशन के रहने वाले अमित भटनागर से शातिरों ने सोशल मीडिया के जरिये संपर्क करके ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग कर कमाई करने का लालच दिया। शातिरों ने पहले उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा फिर शेयर ट्रेडिंग के टिप्स दिए। इसके बाद उन्हें विश्वास में लेकर रुपये निवेश कराने शुरु किया। ठगों ने चार अलग-अलग खातों में 6.60 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। जब रकम वापस नहीं मिली तो पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।

प्रत्येक रिव्यू पर 200 रुपये तक कमाई की बात कही

वसुंधरा ज्ञानदीप अपार्टमेंट के रहने वाले नीरज गुलाटी को ठगों ने गूगल रिव्यू करने का टास्क देकर कमाई का लालच दिया। शातिरों ने प्रत्येक रिव्यू करने पर 50 से 200 रुपये तक इनकम होने की बात कही। शुरु में टास्क पूरा करने पर शातिरों ने उन्हें रकम भी दी गई। इसी बीच ज्याता कमाई के लिए क्रिप्टो ट्रेडिंग के बारे में बताया और उसके टिप्स दिए। विश्वास में लेकर उनसे 5.64 लाख रुपये ठग लिए। यह रकम शातिरों ने आठ अलग-अलग बैंक खाते और कई यूपीआई आईडी के जरिये रकम ट्रांसफर कराई।

गूगल मैप रिव्यू के टास्क में फंसे यूसुफ

इंदिरापुरम के शक्ति खंड चार के रहने वाले यूसुफ अंसारी को गूगल मैप रिव्यू करने का टास्क देकर 14.60 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने शुरुआत में उन्हें टास्क पूरा करने पर 159, 200, 910 और 3900 रुपये दिए। विश्वास जीतकर ठगों ने फिर विशेष ऑनलाइन टास्क के बारे में बताकर ज्यादा कमाई का लालच दिए। ठगों ने 14 अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई। रकम वापस नहीं मिलने पर ठगी का एहसास हुआ।

जिन खातों में रकम गई है, उनकी जानकारी कर रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही शातिरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-पीयूष सिंह, एडीसीपी अपराध

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें